October 10, 2022


BIG NEWS : सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 की उम्र में निधन


उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम और सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को निधन हो गया। 82 साल के मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।


PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत कर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया था कि वे हर संभव मदद और सहायता देने के लिए मौजूद हैं। वहीं, राजनाथ सिंह मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे।


किसान परिवार में हुआ था जन्म

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में किसान सुघर सिंह यादव के घर में हुआ था। मुलायम सिंह यादव ने 1992 में सपा का गठन किया था। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तरप्रदेश के सीएम रहे और वो केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। मौजूदा वक्त में मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके हैं।


मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी, मालती देवी की मृत्यु मई 2003 में हुई, वह अखिलेश यादव की मां थी। मुलायम ने दूसरी शादी साधना गुप्ता से की। मुलायम सिंह और साधना के बेटे का नाम प्रतीक यादव है। हाल ही में साधना का निधन हो गया था।





Related Post

Advertisement

Trending News