December 09, 2023


BIG News : लॉरेंस गैंग के दो शूटर्स गिरफ्तार, पूर्व विधायक के घर में की थी फायरिंग


नई दिल्ली। BIG News : राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज के पास के इलाके में लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने एनकाउंटर कर दो शूटरों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों शूटर्स में से एक नाबालिग है। इन पर कई पुराने कई मुकदमें भी दर्ज हैं।


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। दोनो शूटर्स आकाश और अखिल 3 दिसंबर 2023 को पंजाब के एक पूर्व विधायक के पंजाबी बाग स्थित घर पर फायरिंग की घटना में शामिल थे। दोनों हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी के रहने वाले हैं।


दोनों ने गोल्डी बराड़ के कहने पर इस काम को अंजाम दिया गया था। गोल्डी ने एक्स MLA को धमकी के वॉइस नोट भेजे थे और बाद में वसूली के लिए भी फोन किए थे। इतना ही नहीं हाल में गोल्डी के कहने पर उसके गुर्गों ने पंजाब में पूर्व विधायक के शराब के ठेके भी जलाए गए थे।




Related Post

Advertisement

Trending News