October 18, 2022


आरंग : स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का आम जनों ने किया फूलों से स्वागत


आरंग : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा समय-समय पर पथ संचलन के लिए रैली निकाली जाती है। उसी कड़ी में विजयादशमी के पावन पर्व के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आरंग नगर में पथ संचलन किया गया। जिसमें शहर के मुख्य सड़कों से होते हुए जब पथ संचलन अपने स्थल तक पहुंचा तब रास्ते में उन पर फूलों की वर्षा की गई।


पथ संचलन कार्यक्रम में आरंग सहित आसपास के भारी संख्या में RSS के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पथ संचलन के स्वागत के लिए विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी वेदराम मनहरे के साथ अन्य पदाधिकारी और आम जनों की मौजूदगी सराहनीय रही।



Related Post

Advertisement

Trending News