December 04, 2023


Animal Box Office Collection Day 3 : तीसरे दिन भी एनिमल का धमाल जारी, 200 करोड़ के पार हुई रणबीर कपूर की फिल्म


Animal Box Office Collection Day 3 : अभिनेता रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का धमाल लगातार जारी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बना रही है। पहले दिन और दूसरे दिन के बाद फिल्म ने तीसरे दिन भी बंपर कमाई की है।  


तीसरे दिन की कमाई

फिल्म 'एनिमल' ने तीसरे दिन सभी भाषाओं में शुरुआती अनुमान के अनुसार लगभग 72.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 63.8 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया था और दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 66.27 करोड़ की शानदार कमाई की। इसी के साथ ‘एनिमल’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 202.57 करोड़ रुपये हो गई है।


'एनिमल' ने तोड़ ‘पठान’ और 'टाइगर 3' का रिकॉर्ड

'एनिमल' ने कई और फिल्मों का रकॉर्ड तोड़ा है। इनमें शहारुख खान की ‘पठान’ और सलमान खान की 'टाइगर 3' का नाम भी शामिल है। शाहरुख खान की ‘पठान’ को 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने में लगे 4 दिन लगे थे। जबकि सलमान खान की ‘टाइगर 3’ को 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने में लगे 6 दिन का वक्त लगा था। ऐसे में 'एनिमल' ने तीन दिन में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होकर इन फिल्मों से बाजी मार ली है।


फिल्म की स्टार कास्ट

'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। 



Advertisement

Trending News