December 03, 2023


Animal Box Office Collection Day 2 : रणबीर के एनिमल ने जवान का तोड़ा रिकार्ड, दूसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई


Animal Box Office Collection Day 2 : अभिनेता रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' रिलीज के बाद से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बना रही है। 


दूसरे दिन की कमाई


फिल्म की कमाई में एडवांस बुकिंग ने खास रोल प्ले किया है। बात करें दूसरे दिन की कमाई की तो फिल्म 'एनिमल' ने दूसरे दिन सभी भाषाओं में शुरुआती अनुमान के अनुसार लगभग 66 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं पहले दिन भी 'एनिमल' ने अच्छी कमाई की और कुल कलेक्शन 63.80 करोड़ रुपये रहा। पहले दिन की तुलना में फिल्म ने दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन किया और उम्मीद की जा रही है कि तीसरे दिन ये आंकड़े और बढ़ सकते हैं। 


'एनिमल' ने तोड़ा 'जवान' का रिकॉर्ड


'एनिमल' ने शहारुख खान की 'जवान' का रिकॉर्ड तोड दिया है। शाहरुख खान के 'जवान' ने दूसरे दिन 63.50 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी। 


फिल्म में नजर आए ये सितारे

'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। 



Advertisement

Trending News