October 19, 2023


Amit Shah in CG Visit : आज बस्तर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सभा को करेंगे संबोधित


रायपुर। Amit Shah in CG Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जगदलपुर और कोंडागांव में बीजेपी उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इस दौरान शाह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था।


भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह गुरुवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे तथा दोपहर को मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां से से वे बीजेपी उम्मीदावरों के लिए आयोजित रैली में शामिल होंगे। उसके बाद नामांकन रैली में भी शामिल होंगे।


शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। सभा के बाद वह दोपहर लगभग 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से कोंडागांव पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह कोंडागांव में पुलिस मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम को जगदलपुर से ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।



Related Post

Advertisement

Trending News