December 04, 2022


Winter Skin Care Tips : रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं देसी घी, झुर्रियां और ड्राई स्किन जैसे समस्याओ से मिलेगी छुटकारा

सर्दियों में अगर आप रात में चेहरे पर देसी घी लगा कर सोते हैं तो इससे स्किन की कई समस्याओं से आपको निजात मिल सकता है।


Winter Skin Care Tips : सर्दियों के मौसम में लोगों को कई प्रकार की स्किन समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। जैसे कि ड्राई स्किन, डल स्किन और झुर्रियों की समस्या। ऐसी में आपके लिए रात में चेहरे पर देसी घी लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। सर्दियों में अगर आप रात में चेहरे पर देसी घी लगा कर सोते हैं तो इससे स्किन की कई समस्याओं से आपको निजात मिल सकता है। 


Winter Skin Care Tips : रात में चेहरे पर देसी घी लगाने के फायदे -

1. झुर्रियां नहीं होंगी (Wrinkles)

देसी घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि झुर्रियों को कम करने में मददगार है। ये देसी घी स्किन के पोर्स में नमी भरता है और कोलेजन बूस्ट करता है, जिससे आपके चेहरे पर झुर्रियां नहीं होंगी। इसके अलावा अगर आपके चेहरे पर हल्के फाइन लाइन्स भी हैं तो ये इसे कम करने में कारगर है। 


2. ड्राई स्किन में कारगर (Dry skin)

ड्राई स्किन की समस्या में  देसी घी लगाना काफी फायदेमंद है। ये स्किन को अंदर से नरिश करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसकी अच्छी चीज ये है कि इसके एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में नमी को लॉक कर देते हैं और इसकी बनावट को बेहतर बनाते हैं। 


3. डल स्किन में फायदेमंद (Dull skin)

डल स्किन में देसी घी लगाना काफी फायदेमंद होता है। ये स्किन को अंदर से निखरने में मदद करता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स पिग्मेंटेशन को कम करते हैं। इस तरह ये डल स्किन की समस्या में फायदेमंद है। 


4. ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाएगा

चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन ही स्किन की चमक बढ़ाने और इसे कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। जब आप देसी घी को अपने चेहरे पर लगा कर कुछ देर मसाज करते हैं तो ये चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और चेहरे की चमक बढ़ाता है। 


रात में सोने से पहले अपने हाथ में थोड़ा सा देसी घी लें। फिर दोनों हाथों से इसे मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर हल्के हाथों से चेहरे को मसाज दें। सुबह उठ कर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। 



Related Post

Advertisement

Trending News