October 29, 2022


एक बार फिर से छतिग्रस्त हुआ वंदे भारत एक्सप्रेस, गाय के सामने आने से हुआ हादसा

वलसाड़ : एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां गुजरात के वलसाड़ में अतुल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने गाय आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।


इस हादसे में वंदे भारत ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल घटना के थोड़ी देर बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। हाल ही में PM Modi ने देश को तीसरी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की सौगात दी है। 


यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर के बीच चलाई जा रही है। इस बीच ट्रेन के लगातार हादसे होने का मामला सामने आ रहा है। गांधीनगर से लेकर मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब तक तीसरी बार हादसे का शिकार हो गई है।