August 20, 2023


CG Suicide :  आत्महत्या : ब्लैकमेल से परेशान होकर 3 बच्चों के पिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस


कोरबा। CG Suicide : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहाँ मुड़ापार बाजार के समीप निवासरत पीयूष बघेल की लाश आज सुबह उसके घर में फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक पियूष ( 35 वर्षीय ) प्राइवेट गाड़ी चलाने का काम करता है। वह अपने तीन बच्चों और पत्नी सीमा बघेल के साथ प्रेम पूर्वक जीवन यापन करता था। पीयूष ने कल शाम अपनी पत्नी के साथ विवाद किया और उसे घर से निकाल दिया, पत्नी सीमा पड़ोस के घर में पनाह लेकर रात गुजारने के बाद जब सुबह घर पहुंची तो पति को जीवित नहीं बल्कि मृत पाया। 


सीमा ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसके पति को एक महिला जो खुद को पंप हाउस का निवासी बताती थी, वह ब्लैकमेल करती थी।₹50,000 की मांग करने वाली उसी महिला से उसका पति काफी परेशान था। पीयूष, सीमा को बताया करता था कि वह महिला बड़ी खतरनाक है वह कुछ भी कर सकती है। इसी बात को लेकर सीमा और पीयूष के बीच कल काफी विवाद हुआ था, पीयूष ने गुस्से में पत्नी सीमा की पिटाई कर दी और घर से भगा दिया था। सीमा के अनुसार उसके पति की खुदकुशी का कारण वही महिला है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।





Related Post

Advertisement

Trending News