October 14, 2022


राजधानी आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, जांच के बाद हुआ ये खुलासा

दिल्ली : मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गई। फ्लाइट में करीब 386 यात्री जबकि 16 लोग क्रू मेंबर थे।


सूचना मिलते ही देर रात करीब 2:30 बजे बम निरोधक दस्ते और बचाव दल मौके एयरपोर्ट पर पहुंचा। फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट तड़के 3:20 पर लैंड हुई। इसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारा गया। इसके बाद फ्लाइट की जांच की गई। 


दिल्ली पुलिस के अनुसार, मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट सुबह 3:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। मामले की जांच की जा रही है।