August 08, 2023


Rahul Gandhi Marriage : कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं शर्लिन चोपड़ा, सामने रखी ये शर्त…


मुंबई। Rahul Gandhi Marriage : बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जो वायरल हो गया है। शर्लिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा था कि वह राहुल गांधी से शादी कर सकती है।


उन्होंने पैपराजी के लिए पोज देते हुए फोटो क्लिक करवाई थी। इस दौरान एक पैपराजी ने उनसे राहुल गांधी से शादी को लेकर पूछ लिया। उन्होंने कहा- क्या आप राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं। शर्लिन ने इस सवाल के जवाब में कहा- हां क्यों नहीं कर सकती हूं लेकिन शादी के बाद मैं अपना सरनेम नहीं बदलूंगी। शर्लिन के बयान के बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है।


शर्लिन बड़े पर्दे से दूर रहती हैं लेकिन उन्होंने अब लंबे समय के बाद वापसी की है। वह पौरुषपुर सीजन 2 में नजर आईं हैं। ये वेब सीरीज 28 जुलाई को स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में शर्लिन महारानी स्नेहलता के किरदार में नजर आईं हैं। 





Related Post

Advertisement

Trending News