August 21, 2022


वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटी ने रचा इतिहास


बुल्गारिया में चल रहे अंडर 20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटी अंतिम पंघाल ने इतिहास रच डाला हैं। बता दें भारतीय युवा पहलवान अंतिम ने 53 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया हैं और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

अंतिम ने अपने मुकाबले में कज़ाकस्तान की एटलिन को करारी शिकस्त दी और स्वर्ण अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत की किसी भी महिला खिलाड़ी ने अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में एक भी स्वर्ण पदक नही जीता था। अंतिम ऐसा करने वाली पहली भारतीय हैं।



Related Post

Advertisement

Trending News