November 04, 2023


Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत भूकंप के तेज झटकों से कांपी, घरों से बाहर निकले लोग


Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। भूकंप के झटके 6.4 की तीव्रता से आये।


यूपी की राजधानी लखनऊ, इटावा और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी धरती कांपती हुई महसूस हुई। चंडीगढ़, पटना में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। गाजियाबाद में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों के घरों के पंखे, झूमर तेज हिलने लगे। डरे सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। भूकंप के चलते आधी रात को लोग घरों के बाहर आये। कई घरों में किचन से बर्तन और अन्य सामान भी नीचे गिर गया।




Related Post

Advertisement

Trending News