रायपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रुझानों में जोरदार बहुमत हासिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता धराशयी हो गए हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है। एक तरह से साफ है कि दिल्ली में 27 साल बाद के लंबे इंतजार के बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली की जनता के आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि दिल्ली में भाजपा ऐतिहासिक बढ़त की ओर है। 70 में से करीब 46 सीटों पर भाजपा की बढ़त है। सीएम साय ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर दिल्ली की जनता ने मुहर लगाई है। विकास और सुशासन सबसे बड़ी वजह है जीत की।
दिल्ली में बीजेपी की बढ़त को देखते हुए देशभर में भाजपा का जश्न जोर शोर से जारी है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के कार्यकर्ताओं सहित मंत्री जीत की खुशी में नाचते गाते हुए झूम रहे हैं। आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम कार्यकर्ताओं के साथ झूमते नजर आए।