September 26, 2022


रायपुर में सिटी बसों का संचालन शुरू, महिलाओं के लिए टिकट फ्री

रायपुर : प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज से सिटी बसों का संचालन शुरू हो गया है। वहीं नवरात्रि के पहले दिन महिला यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आज सिटी बस में सफर करने वाली महिलाओं के लिए टिकट फ्री रहेगा।

सिटी बसों का संचालन के लिए पहले चरण में 15 बसें शुरू की जाएंगी। दूसरे चरण में दो दिन बाद 30 और सिटी बसें चलेंगी। कुल तीन चरणों मे सभी बसें चलाई जाएंगी। शहर में जल्द ही 6 इलेक्ट्रिक बसें भी चलेगी। 






Related Post