August 08, 2023


CG News : चरित्र पर शक करता था पति, तंग आकर पत्नी ने किया जहर का सेवन, इलाज के दौरान मौत


दुर्ग। CG News : जिले में एक महिला ने अपने पति के झगड़े से तंग आकर चूहा मारने की दवाई का सेवन कर लिया। जानकारी लगते ही तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक साकेत कॉलोनी कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी नेहा सिंह (29) का पति दीनानाथ सिंह ऑटो चालक था। दोनों के दो बच्चे हैं। दीनानाथ नेहा के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता था। इससे तंग आकर नेहा ने एक अगस्त को चूहा मारने की दवा खा लिया था। अधिक मात्रा में दवा खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे आनन फानन में दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


वहां तबीयत में सुधार नहीं होने से उसे श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान 4 अगस्त की रात उसने दम तोड़ दिया। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।




Related Post

Advertisement

Trending News