August 13, 2024


CG News : पार्षद के घर चल रहा था जुआ, पुलिस ने की छापेमार कर्रवाई, भाजपा नेता सहित कांग्रेस पार्षद मौके से फरार, 6 गिरफ्तार


राजनांदगांव। CG News : नगर निगम के एमआईसी चेयरमेन के यहां पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर 10 लाख 5 हजार रूपये का जुआ पकड़ने के साथ ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक भाजपा नेता सहित कांग्रेस पार्षद मौके से फरार होने में सफल हो गए। 

 

राजनांदगांव नगर निगम में विधि विभाग के चेयरमेन राजेश गुप्ता के निवास पर जुए की फड़ चलने की जानकारी बसंतपुर पुलिस मिली थी। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। इस दाैरान वहां ताशपत्ती पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस ने उनके पास से 10 लाख 5 हजार 5 सौ रूपए नगद बरामद किए है। 


बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य नारायण देवांगन ने बताया कि पार्षद के निवास में जुआ खेला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पार्षद राजेश गुप्ता और मोहम्मद इरफान फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। 

 

पुलिस की रेड कार्रवाई में उत्तम भोजवानी, किशोर कुमार देवांगन, प्रकाश देवांगन, राकेश कुमार साहू,फिरोज मेमन और डौंडीलोहारा निवासी कमलेश जोशी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं भाजपा पदाधिकारी इरफान शेख और पार्षद फरार है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ती बरामद की गई है।




Related Post

Advertisement

Trending News