April 01, 2023


CG News : 6 महीने के मासूम की शिवनाथ नदी में मिली लाश, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस


दुर्ग। CG News : जिले के शिवनाथ नदी में 6 महीने के मासूम की लाश मिली है। शनिवार सुबह गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव नदी से निकाला गया। दुर्ग पुलिस मासूम के कातिलों की तलाश कर रही है। जिस बच्चे का शव मिला उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक दिन पहले नगपुरा चौकी में दर्ज कराई गई थी।


बताया जा है कि हिर्री निवासी दिलीप यादव का 6 माह का बच्चा नगपुरा से 30-31 मार्च की रात चोरी हो गया था। दिलीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मालती यादव डिलीवरी के बाद से अपने मायके नगपुरा में थी। डिलीवरी के बाद वहीं रहकर इलाज करा रही थी। 30-31 मार्च की रात करीब तीन बजे मालती शौच के लिए उठी। उसने 6 माह के बच्चे सिद्धार्थ यादव को वहीं सुलाया और अपनी मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए चली गई। थोड़ी देर बाद वहां से लौटकर देखा की बिस्तर में उसका बच्चा नहीं है। मालती ने बच्चे को आसपास खोजा जब वो नहीं दिखा तो उसने अपनी मां और भाई हीरेंद्र यादव को बताया। इसके बाद जब बच्चे का पता नहीं चला तो उन लोगों ने नगपुरा चौकी जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने 6 माह के मासूम के गायब होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। दुर्ग एसपी ने इस मामले की जांच के लिए अलग से एक स्पेशल टीम बनाई है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा की मासूस की जान किसने ली है।



Advertisement

Trending News