September 10, 2024


CG News : बड़ी लापरवाही से गई महिला श्रमिक की जान, लोहे का ब्रैकेट गिरने से हुआ हादसा


CG News : दुर्ग जिले के हथखोज स्थित एक कंपनी में लोहे का ब्रैकेट महिला श्रमिक के ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई है। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद महिला को एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुआ। अन्य मजदूरों ने लोहा ढोने वाली गाड़ी से अस्पताल भेजा। 


मिला जानकारी के अनुसार, हथखोज स्थित मयूरा रेल पार्क फैक्ट्री में रोज की तरह महिला श्रमिक सुरेखा चौधरी (40 वर्ष) कार्य कर रही थी। इसी दौरान लोहे का ब्रैकेट श्रमिक के ऊपर गिरा, जहां महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों ने बताया कि सही ढंग से हाइड्रा में लोहे का ब्रेकेट नही बंधा हुआ था। लापरवाही पूर्वक काम लिया जा रहा था। सेफ्टी के साधन का उपयोग नहीं किया गया था। मृतक महिला सुरेखा नीचे पर काम कर रही थी। उन्होंने ने कहा कि मयूरा रेल पार्क फेक्ट्री में दुर्घटना का यह कोई नया मामला नहीं है। सेफ्टी का विशेष तौर पर ख्याल नहीं रखा जाता है। मृतका सुरेखा चौधरी के दो बच्चे हैं,पति नहीं हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।




Related Post

Advertisement

Trending News