November 14, 2023


CG Election 2023 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल कोरबा दौरे पर रहेंगे, सभा को करेंगे संबोधित


कोरबा। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है, इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 नवंबर को कोरबा दौरे पर रहेंगे। वे यहां ओपन थिएटर घंटाघर में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।


अमित शाह बुधवार दोपहर करीब 2 बजे कोरबा हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे ओपन थिएटर घंटाघर जाएंगे, जहां आम सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह कोरबा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। वे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके बाद वे 2.40 बजे कोरबा से रवाना हो जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। भाजपा ने सभा में 15 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद उन्होंने जताई है।




Related Post

Advertisement

Trending News