June 13, 2023


CG Crime : करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश : वॉटर प्लांट लगाने के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी, आरोपी दंपति को पुलिस ने धरदबोचा..


बिलासपुर। CG Crime : तारबाहर पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जानकारी अनुसार वॉटर प्लांट लगाकर पैसे इन्वेस्ट करने पर छह महीने के भीतर डबल कमाई होने का झांसा देकर महिला से ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़िता से तीन लाख से अधिक पैसे वसूल लिए। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने इस तरह से कई लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने उन्हें कोरबा से धरदबोचा है।


व्यापार विहार निवासी अहाना फ्रांसिस ने बीते 28 अप्रैल को तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कोरबा के बालको निवासी सुभाष(48) ताती और उसकी पत्नी मीना(38) ताती उर्फ नीना ताती और अन्य लोगों ने मिलकर उनके और उनके भाई-बहन के साथ तीन लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। महिला ने बताया कि आरोपी-पति-पत्नी से उनका पुराना जान-पहचान था, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने झांसा दिया कि अल्कालाइन वॉटर प्लांट में पैसा निवेश करने पर उन्हें 6 महीने में डबल फायदा होगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।


पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी पति-पत्नी के साथ अन्य लोग भी मिले हुए है, जिन्होंने शिकायतकर्ता महिला और उनके रिश्तेदारों के साथ ही और कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। उन्हें भी आरोपियों ने वॉटर प्लांट लगाने के लिए इन्वेस्ट करने पर छह महीने के भीतर डबल पैसा दिलाने का दावा किया था। जांच में पता चला कि आरोपियों ने इस तरह ठगी कर ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली कर ली है। सोमवार को पुलिस को पता चला कि दोनों पति-पत्नी कोरबा छोड़कर भागने की फिराक में है। जिसके बाद कोरबा में दबिश देकर उन्हें दबोच लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।





Related Post

Advertisement

Trending News