November 08, 2024


CG Breaking News : फरार बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर, पुलिस से मुठभेड़ में मार गिराया

भिलाई। CG Breaking News : तीन लोगों पर फायरिंग कर फरारी काट रहे बदमाश अमित जोश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। शुक्रवार शाम को पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में अमित जोश को मार गिराया। 


बताया जा रहा है कि ACCU की टीम को पता चला कि अमित जोश जयंती स्टेडियम के पास है। इसके बाद टीम आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमित जोश ढेर हो गया है।


बता दें भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्लोब चौक के पास 25 और 26 जून की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद एक गुट जिसमें बदमाश अमित जोश शामिल था, उसने विश्रामपुर के रहने वाले दो युवकों पर गोली चला दी। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी अमित जोश लगातार फरारी काट रहा था।






Related Post