November 20, 2023


CG Big News : चुनाव के नतीजे से पहले एक्शन मोड में कांग्रेस, 3 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित


बस्तर। CG Big News : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले कांग्रेस में बगावत करने वालों पर कार्रवाई की है। कांग्रेस पार्टी ने जगदलपुर में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में काम करने के आरोप में तीन कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई की है। जिसमें पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज, विक्रम शर्मा और कुक्की झारी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।


बता दें कि कांग्रेस के प्रत्याशी जतिन जयसवाल और स्थानीय संगठन के पदाधिकारी ने आला कमान से भीतरघातियों की शिकायत की थी। आला कमान के निर्देश पर जगदलपुर में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने निष्कासन की कार्रवाई करते हुए 3 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।



Related Post

Advertisement

Trending News