July 04, 2024


CG News : मशरूम खाने से एक ही परिवार के 12 लोगों की बिगड़ी तबीयत, सभी अस्पताल में भर्ती..


जांजगीर-चांपा। CG News : पुटू (देसी मशरूम) खाने से एक ही परिवार के 12 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सब्जी खाने के बाद उल्टी और सीने में दर्द होने लगा। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 3 बच्ची और एक महिला की हालत गंभीर है।


मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह घर के दो सदस्य खेत गए हुए थे। जहां खेत के मेढ़ में बांस पेड़ के पास से पुटू को लेकर घर लेकर चले गए। 12 बजे दोपहर को सभी ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद 3 बजे सभी को उल्टी और सीने में दर्द होने लगा।


फूड प्वाइजनिंग की वजह से बिगड़ी तबीयत

तबीयत बिगड़ने के बाद 108 को सूचना दी गई। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लगाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। फूड प्वाइजनिंग की वजह से सभी की तबीयत बिगड़ी है। मरीजों में कुसुम लता (उम्र 33), अमर कुमारी (23), ननकी नोनी (70), रामकृपाल (72), गेंदराम (40), आरती (9), ज्योति (13), पूजा (13), रजनी (35), छतराम (35), कृष्णा (25), महेश (19) के नाम शामिल

हैं।




Advertisement

Trending News