दुर्ग। CG Accident : जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत बने कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज में एक महिला मतदान कर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। उसे घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक महिला मतदान कर्मी का नाम मधु बंजारे है। वो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनाव वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद मधु ने अपने सह कर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।