June 23, 2023


CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, आरक्षक की मौत, एक गंभीर


कोरबा। CG Accident : जिले बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहां तिवरता मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। वहीं दूसरा आरक्षक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों पुलिसकर्मी रक्षित पुलिस लाइन कोरबा में पदस्थ थे। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, आरक्षक अवधेश कंवर और आरक्षक हेम सिंह श्याम रक्षित पुलिस लाइन कोरबा में पदस्थ हैं। अवधेश कंवर पाली नोनबिर्रा गांव के रहने वाले थे, वहीं आरक्षक हेम सिंह का गांव तालासार है। दोनों एक ही बाइक से आना-जाना करते थे। रोजाना की तरह गुरुवार को भी दोनों पुलिस लाइन से अपने गृह ग्राम वापस लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे, लेकिन रास्ते में तिवरता मोड़ के पास एक ट्रेलर चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में आरक्षक अवधेश कंवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका आरक्षक साथी हेम सिंह श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। वहीं ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना लोगों ने दीपका थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत आरक्षक के परिजनों को 50 हजार रुपए की प्रारंभिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।






Related Post

Advertisement

Trending News