April 14, 2024


CG Accident : तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर


दुर्ग। CG Accident : दुर्ग के शिवनाथ नदी ब्रिज में आज सुबह 5 बजे एक तेज रफ्तार एसयूवी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार एक लड़की और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीबन साढ़े चा से पांच बजे की है। एक क्रेटा CG 07 CN 257 राजनांदगांव की तरफ से दुर्ग आ रही थी। व ट्रक CG 15 DM0901 दुर्ग से राजनांदगांव के तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक ब्रिज के ऊपर कार चालक काफी स्पीड में होने से संभल नहीं पाया और वो ट्रक के ड्राइवर साइड से टकरा गया।मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ।


बताया जा रहा है कि कार की स्पीड़ काफी ज्यादा थी और सुबह पूरी तरह से रोशनी भी नहीं हुई थी। ट्रक राजनांदगांव की ओर जा रहा था इस दौरान हादसा हो गया। टक्कर के बाद कार के एयरबैग भी खुल गए।कार में प्रशांत पाण्डेय व पूजा नाम की महिला सवार थी। वे राजनांदगांव की ओर से लौट रहे थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलगांव पुलिस ने कार सवार दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।पूजा नाम की महिला काफी गंभीर थी तो उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



Related Post

Advertisement

Trending News