January 18, 2024


CG ACCIDENT : बिहार से छत्तीसगढ़ आ रही यात्री बस ट्रक से टकराई, 20 से अधिक यात्री घायल


कोरबा। CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रही है, वहीं बिहार से यात्रियों को लेकर आ रही बस हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस हसदेव पुल के ऊपर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस घटना के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई।


जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में बस में सवार 20 से अधिक लोग हुए हैं. जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को गम्भीर चोंटे आई है। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई । बांगो थाना अंतर्गत बिहार के सासाराम से चलकर कोरबा की ओर आ रही गुप्ता ट्रेवल्स की बस अनियांत्रित होकर केंदई हसदेव पुल के ऊपर खड़ी ट्रक में जा घुसी। 


इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जबकि 6 महिला और 8 पुरूष को गम्भीर चोंटे आई है। हादसे के बाद कुछ यात्री बस के सीट में फंस गर थे। जिन्हें 112 की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।




Related Post

Advertisement

Trending News