May 25, 2023


CG Accident Breaking : 40 यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई घायल, तीन की हालत गंभीर, मची चीख पुकार


कोरबा। CG Accident Breaking : जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहां 40 यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर जा पलटी। हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई है। घायलों को कटघोरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक 30-40 यात्रियों को लेकर एक बस कोरबा से बांगो जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 1 दर्जन यात्री घायल हो गये हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जिसकी हालत नाजुक हैं। ये हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के इलाके जेंजरा चौक के पास हुआ है।


स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया, पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था करायी। सभी घायलों को कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कटघोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Related Post

Advertisement

Trending News