January 19, 2023


Breaking : Rakhi Sawant को अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी FIR


Rakhi Sawant: राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। राखी सावंत के खिलाफ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने मामला दर्ज कराया था, इसी मामले में राखी को हिरासत में लिया गया है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने वाली थीं, जिसमें वह अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप कर रही हैं। लेकिन, उसी दिन उन्हें अंबोली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


शर्लिन चोपड़ा ने दी ट्विटर पर जानकारी

राखी सावंत को हिरासत में लिए जाने की जानकारी शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया, “अंबोली पुलिस ने FIR संख्या 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है।”



राखी ने की थी शर्लिन की खिंचाई

बता दें कि पिछले साल राखी सावंत ने #MeToo आरोपी साजिद खान के खिलाफ अपने बयान के लिए शर्लिन चोपड़ा की जमकर खिंचाई की थी। 29 अक्टूबर को साजिद खान के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने के बाद, शर्लिन ने मीडिया से बात की थी।


इसके बाद राखी सावंत ने साजिद का बचाव किया था और उसने शर्लिन को उनके बयान के लिए फटकार लगाई थी। पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा कि पुलिस जानती है कि किस शिकायत में दम है और किसमें नहीं। बाद में शर्लिन ने राखी के खिलाफ कथित मानहानि का मामला दर्ज कराया था।




Related Post

Advertisement

Trending News