October 21, 2022


दिवाली से पहले सरिया के दाम में गिरावट, जानें क्या है कीमत

नई दिल्ली : इस फेस्टिव सीजन में सभी चीजों पर बंपर छूट मिल रहा है। इसी बीच सरिया-स्टील में भी बड़ी गिरावट आई है। दिवाली से ठीक पहले सरिया-स्टील की कीमतों में बड़ी गिरावट से आपके लिए मकान तैयार करने में होने वाला खर्च कम हो जाएगा।


एक रिपोर्ट के अनुसार स्टील की कीमत में लगातार कमी देखने को मिल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते छह महीनों से इसके दाम में 40 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है और यह 57,000 रुपये प्रति टन रह गया है।


हालांकि स्टील की कीमतों को सबसे बड़ा असर रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में दिखाई देता है। महंगा होने पर कंस्ट्रक्शन का खर्च बढ़ जाता है और सस्ता होने पर आपकी जेब का बोझ कम हो जाता है।