April 13, 2023


Priyanka Gandhi Bastar Visit : आज पहली बार बस्तर आएंगी प्रियंका गांधी, महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित


रायपुर। Priyanka Gandhi Bastar Visit : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार यानी 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वह बस्तर में कांग्रेस के ‘भरोसे के सम्मेलन’ में शामिल होंगी। सम्मेलन में संभाग के सात जिलों से महिलाएं पहुंच रही हैं। साथ ही करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।


सम्मेलन में नेहरू-गांधी परिवार के बस्तर से जुड़े संस्मरणों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। ऐसे में बस्तर कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। फोटो प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य आदिवासियों और बस्तर से नेहरू गांधी परिवार के संबंधों के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देना है। प्रदर्शनी के लिए पुरानी तस्वीरों का संग्रह किया गया है। लालबाग मैदान जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सम्मेलन को संबोधित किया था। उसी स्थल के समीप प्रियंका गांधी के लिए मंच तैयार किया जा रहा है।




Related Post

Advertisement

Trending News