September 22, 2022


पांच साल की बच्ची से दो नाबालिगों ने की दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल, फिर..


दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मासूम के साथ अनाचार और अप्राकृतिक कृत्य किया गया।

इतना ही नहीं आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। रात करीब 10.30 बजे वायरल वीडियो बच्ची की मां के पास पहुंचा। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। 

वीडियो वायरल करने वाले राज सोनकर को बुधवार को पुलिस ने धर दबोचा। नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया है। फिरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




Related Post

Advertisement

Trending News