April 11, 2024


Chaitra Navratri 2024 Day 3: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन आज मां चंद्रघंटा की होगी पूजा, देखें मुहूर्त, विधि, मंत्र, भोग


Chaitra Navratri 2024 Day 3: चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। मां दुर्गा के इस स्वरुप में मस्तक पर घंटे के आकार का चंद्रमा विराजमान है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।


इस रंग करें उपयोग

मां चंद्रघंटा को पीला और सुनहरा रंग अति प्रिय माना गया है। ऐसे में उनकी पूजा में अधिक से अधिक इस रंग का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही पूजा में खुद भी इसी रंग के वस्त्र धारण करें।


अर्पित करें ये चीजें

मां चंद्रघंटा की पूजा में उन्हें लाल रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही नर्वाण मंत्र का जप करें और इसके बाद अर्पित किए हुए लाल वस्त्र को अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।


यह लोग जरूर करें पूजा

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह से संबंधित दोष है, तो उन्हें नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसे आपको इस दोष से राहत मिल सकती है। साथ ही कुंडली में भी शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।


जरूर करें यह काम

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लाल फूल, एक तांबे का सिक्का या फिर तांबे की कोई और वास्तु अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर माता की कृपा बनी रहती है, जिससे जीवन में भी सुख-समृद्धि आती है।


करें इन मंत्रों का जाप

पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥


नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के समक्ष इस मंत्र का जाप कम से कम 51 बार जरूर करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।



Related Post

Advertisement

Trending News