December 01, 2023


CG NEWS : गांव में दतैल हाथियों का आतंक, महिला को कुचला, मौत


बलरामपुर। CG NEWS : जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के पतराटोली गांव में हाथियों का आतंक जारी है, जहां दल से बिछड़े हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला। राजपुर क्षेत्र से घुसा जंगली हाथियों का दल भैरोपुर के आसपास विचरण कर रहा है। इसी दल में शामिल एक दंतैल हाथी अलग हो गया है। वह अकेले ही विचरण कर रहा है।


दल से बिछड़ा हाथी हरिगवां, हर्राटोली के आसपास विचरण करते हुए गुरुवार शाम को ब्लाक मुख्यालय शंकरगढ के नजदीक ग्राम पंचायत दोहना के आश्रित ग्राम पतराटोली के पास पहुंच गया था। रात लगभग 9:30 बजे यह हाथी आबादी क्षेत्र के नजदीक पहुंच गया था। इसी दौरान बसंती पैकरा (62) नामक महिला को हाथी ने कुचल दिया।


हाथी ने उसे सूड़ से उठाकर पटक दिया। कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात को हाथी आसपास ही विचरण करता रहा। सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृतका के आश्रितों को 25 हजार की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर दी गई है।



Related Post

Advertisement

Trending News