August 13, 2023


CG NEWS : आज भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और सीएम बघेल, जांजगीर-चांपा को देंगे 467 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात


रायपुर। CG NEWS : जांजगीर चांपा में रविवार को भरोसे का सम्मेलन (conference of trust) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले को 467 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चुनावी शंखनाद करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 01 बजे जांजगीर-चांपा में पुलिस लाइन खोखरा में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3.20 बजे पुलिस लाइन, खोखरा भांठा हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे।


भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले को 467.33 करोड़ रुपए के कुल 1043 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके अंतर्गत 87.24 करोड़ रुपए के 192 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 379.78 करोड़ के 851 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।




Related Post

Advertisement

Trending News