October 01, 2024


CG News : मां ने अपने 2 बच्चों को पहले खिलाया जहर, फिर खुद खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम


CG News : प्रदेश के कोरबा जिले में एक महिला ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया है। जहां पहले उसने अपने दो मासूम बच्चों को जहर खिलाया और बाद में खुद जहर खा लिया। जब लोगों को पता चला तो गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर छोटे बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई।


बता दें, घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव में संगीता कश्यप अपने 4 साल के बेटे शिवम कश्यप व 7 साल की बेटी शिवानी कश्यप को जहर खिलाया और फिर खुद भी जहर खा लिया।


सुबह जब गांव वालों को इसकी जानकारी मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तीनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान 4 साल के बेटे शिवम की मौत हो गई। वहीं महिला और उसकी बेटी की हालत गंभीर है।


बताया जा रहा है मंगलवार की सुबह की घटना है। इस घटना के दौरान महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था। मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस इस घटना के विषय में जांच कर रही है। महिला के रिश्तेदारों व आसपास के लोगों से पूछताछ का जानकारी जुटाई जा रही है।




Related Post

Advertisement

Trending News