November 28, 2023


CG Breaking : आरक्षक ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप


सुकमा। CG Breaking : सुकमा जिले में एक आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। इस घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया है। वहीं जवानों ने आरक्षक को गंभीर हालत में सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सुकमा के छिंदगढ़ की है।


बताया जा रहा है कि आरक्षक अपने सर के पुराने चोट के चलते परेशान चल रहे थे, हालंकि की जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। 


जानकारी के मुताबिक, जहां थाने में पदस्थ आरक्षक नरेंद्र नेगी उम्र 25 वर्ष ने सोमवार की देर शाम थाना परिसर में अपने सर्विस इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली, और खून से लथपथ मौके पर ही गिर पड़े।


वहीं थाने में पदस्थ अन्य जवानों ने गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल उपचार के अस्पताल लेकर गए जहां से उपचार के बाद स्तिथि को देखते हुए चॉपर से रायपुर रेफर किया गयाहै।



Related Post

Advertisement

Trending News