August 28, 2024


CG Accident : तेज रफ्तार कार एक के बाद एक दो बाइक सवारों को कुचला, 2 लोगों की मौत..


कोरबा। CG Accident : जिले में तेज रफ्तार कार एक के बाद एक दो बाइक सवारों को कुचलकर निकल गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 की हालत नाजुक है। हादसे के बाद ड्राइवर ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी CSEB कर्मी का बेटा है।


मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मरने वाले में एक मनोज गिरी है, जो रामपुर का रहने वाला था, जबकि दूसरे का नाम शिवकुमार है, जो निहारिका क्षेत्र का रहने वाला था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर है। ये हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।


पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार निहारिका की ओर से कोसाबाड़ी की तरफ जा रही थी। इस दौरान एक के बाद एक बाइक सवारों को कुचलती गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान राहगीरों की मदद से सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 2 लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन लोगों का जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।




Related Post

Advertisement

Trending News