November 13, 2024


Big News : CISF में दिखेगी नारी शक्ति, ऑल-वुमेन बटालियन को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

Big News : महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय (MHA) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पहली बार एक ऑल-वुमेन बटालियन बनाने को मंजूरी दे दी है. यह फैसला महिला सुरक्षा कर्मियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.


CISF महिलाओं के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सेवा करने का एक लोकप्रिय विकल्प रहा है. वर्तमान में CISF में 7% से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं. महिला बटालियन के जुड़ने से देशभर की युवा महिलाओं को CISF में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी. इसके साथ ही CISF में महिलाओं को एक नई पहचान भी मिलेगी.






Advertisement

Trending News