June 26, 2024


Arang News : फसल क्षति और मकान क्षति के प्रकरणों का हुआ निराकरण- आरंग के किसानों को 6 लाख से ज्यादा की राशि वितरित


आरंग। Arang News : रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर तहसील आरंग अंतर्गत 10 ग्रामों में फसल क्षति और मकान क्षति के प्रकरणों का निराकरण करते हुए आर्थिक सहायता की गई है। तहसीलदार सीता शुक्ला ने बताया कि आरबीसी 6-4 के तहत गुदगुदा, परसट्ठी, गुल्लू, खमतराई, कोरासी , गुदगुदा, फरफौद,गुल्लू तथा आरंग और भलेरा के किसानों और ग्रामीणों को 06 लाख 46 हजार 3 सौ 80 रूपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित किया गया है।



Related Post

Advertisement

Trending News