October 22, 2022


Accident : दिवाली मनाने घर आ रहे बेटे को लेने गए पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत


बिलासपुर : Accident: छत्तीसगढ़ में रोड ऐक्सिडेंट थमने का नाम नहीं ले रही है, यहां हर दिन सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। वहीं एक और मामला सामने आया है जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हादसे में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


दो बाइक में जबरदस्त टक्कर से पिता की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटा महाराष्ट्र से दीपावली पर्व मनाने के लिए घर आ रहा था। बेटे के आने की जानकारी मिलने पर पिता उसे लेने गया था। दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र के के मल्हार चौकी क्षेत्र में हुआ है।


जानकारी के अनुसार, केंवटाडीह निवासी रूपराम निराला (45) का बेटा नरेंद्र कुमार निराला महाराष्ट्र के गोंदिया में जॉब करता है। वहीं, रूपराम गांव में खेती-किसानी का काम करता था। दीपावली पर्व मनाने के लिए नरेंद्र कुमार अपने गांव लौट रहा था। ट्रेन से बिलासपुर पहुंचने के बाद वहां से मल्हार तक बस में आने के बाद रूपराम और वो दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। पिता-पुत्र ग्राम कटहा के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रूपराम के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


राहगीरों ने खून से लथपथ पिता-पुत्र को देखकर पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रूपलाल और नरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। उनके परिजन को घटना की जानकारी दी। रुपलाल का शव मस्तूरी अस्पताल के मॉरच्यूरी में है। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को इलाज के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर दूसरे बाइक सवार की जानकारी जुटाकर तलाश में जुट गई है।




Related Post

Advertisement

Trending News